Ready to learn I Wish Sentences in English !
हेलो मेरे प्यारे भाइयों और बहनों!
मेरा नाम रवि यादव है, और मैं आपका हार्दिक स्वागत करता हूं। इस प्यारे से पोस्ट में, मैं आप सभी को इंग्लिश सीखने का प्रयास कराऊंगा ताकि आप जल्द से जल्द इंग्लिश बोलना, लिखना और समझना शुरू कर दें।
आज मैं एक ऐसा टॉपिक लेकर आया हूं जो आपकी इंग्लिश सीखने की यात्रा को और भी आसान बना देगा। हमें इंग्लिश बोलने के लिए कुछ बेसिक चीजों को समझना होगा। इस पोस्ट में, मैं आपको काश वाले सेंटेंस (I Wish) बनाने के तरीकों के बारे में बताऊंगा।
अगर मेरी समझाने में कोई गलती हो जाए तो कृपया माफ कीजिएगा। तो चलिए, शुरू करते हैं I Wish Sentences in English !
काश वाले Sentences | I Wish Sentences in English
काश वाले सेंटेंस बनाने के लिए हमें “I wish” का उपयोग करना होता है।

I Wish I Had का उपयोग | I Wish Sentences in English
जब आप चाहते हैं कि आपके पास कुछ होता जो अभी नहीं है, तो “I wish I had” का उपयोग करें:
- काश मेरे पास गाड़ी होती।
I wish I had a car. - काश मेरे पास बाइक होती।
I wish I had a bike. - काश मेरे पास पैसे होते।
I wish I had money. - काश मेरे पास बैग होता।
I wish I had a bag. - काश मेरे पास मेरा दोस्त होता।
I wish I had my friend. - काश मेरे पास एक बोतल होती।
I wish I had a bottle. - काश मेरे पास एक नई कार होती।
I wish I had a new car. - काश मेरे पास एक बड़ा घर होता।
I wish I had a big house. - काश मेरे पास अधिक समय होता।
I wish I had more time. - काश मेरे पास एक टाइम मशीन होती।
I wish I had a time machine. - काश मेरे पास एक जादुई छड़ी होती।
I wish I had a magic wand.

I Wish I Were का उपयोग | I Wish Sentences in English
जब आप खुद को किसी अलग स्थिति में कल्पना करना चाहते हैं, तो “I wish I were” का उपयोग करें:
- काश मैं वहां होता।
I wish I were there. - काश मैं टीचर होता।
I wish I were a teacher. - काश मैं सिंगर होता।
I wish I were a singer. - काश मैं अमीर होता।
I wish I were rich. - काश मैं सुपरहीरो होता।
I wish I were a superhero. - काश मैं अधिक मेहनती होता।
I wish I were more hardworking. - काश मैं एक कलाकार होता।
I wish I were an artist. - काश मैं अधिक धैर्यवान होता।
I wish I were more patient.
I Wish I Could का उपयोग | I Wish Sentences in English
जब आप किसी काम को करने की इच्छा व्यक्त करना चाहते हैं, तो “I wish I could” का उपयोग करें:
- काश मैं आपको एक उपहार दे सकूं।
I wish I could give you a gift. - काश मैं आपके साथ रह सकूं।
I wish I could stay with you. - काश मैं उड़ सकूं।
I wish I could fly. - काश मैं समुद्र पर जा सकूं।
I wish I could go to the beach. - काश मैं आपको बेहतर जीवन दे सकूं।
I wish I could give you a better life.

अंतिम शब्द | I Wish Sentences in English
आशा करता हूं कि मैंने आपको काश वाले सेंटेंस ( I Wish Sentences in English ) बनाने का सही तरीका समझाया हो। अगर आप इसे अच्छे से पढ़ेंगे, तो आपकी इंग्लिश बेहतर हो जाएगी।
हम जल्द ही एक और नए टॉपिक के साथ मिलेंगे। तब तक के लिए धन्यवाद! 😊
कोई भी Doubt अभी भी हो तो हमारे इस व्हाट्सप्प ग्रुप को ज्वाइन करके पूछ लें |
तब तक के लिए, मिलते हैं अगले पोस्ट में। धन्यवाद!
Use of Rarely in Hindi Sentences | Meaning, Easy Rule and 20 + Examples
अगले आर्टिकल में फिर मिलेंगे। तब तक के लिए, बाय-बाय! 😊