Kamal Shukla – Spoken English Trainer

50 Small Daily Used Sentences

50 Small Daily Used Sentences – English Sentences with Hindi Meaning | 50 छोटे-छोटे अंग्रेज़ी वाक्य

Are you ready to learn 50 Small Daily Used Sentences ! हैलो मेरे प्यारे भाईयों और बहनों और मेरे दोस्तों, मेरा नाम श्री प्रकाश है और आज मैं आपका एक नये आर्टिकल में स्वागत करता हूँ।

जैसा कि आज मेरा विषय है 50 छोटे-छोटे वाक्य जो आपके दैनिक जीवन में बहुत उपयोगी हैं।

यदि आप अंग्रेज़ी बोलना सीखना चाहते हैं, तो ये वाक्य आपके लिए बहुत मददगार साबित होंगे। इन्हें रोज़ बोलने का अभ्यास करें और धीरे-धीरे आपकी अंग्रेज़ी बेहतर होती जाएगी।

तो बिना समय बर्बाद किए शुरू करते हैं 50 Small Daily Used Sentences।


50 Small Daily Used Sentences | (रोज़मर्रा में उपयोग होने वाले वाक्य)

तुम कैसे हो? — How are you?

मैं ठीक हूँ। — I am fine.

ध्यान रखना। — Take care.

कोई बात नहीं। — No problem.

जल्दी आओ। — Come quickly.

रूक जाओ। — Stop.

इंतज़ार करो। — Wait.

मुझे जाने दो। — Let me go.

मुझे समझ नहीं आया। — I didn’t understand.

कृपया फिर से कहो। — Please say it again.


50 Small Daily Used Sentences At Home (घर पर उपयोग होने वाले वाक्य)

दरवाजा खोलो। — Open the door.

दरवाजा बंद करो। — Close the door.

बत्ती बंद कर दो। — Turn off the light.

पंखा चला दो। — Turn on the fan.

टीवी बंद कर दो। — Turn off the TV.

मेरे साथ आओ। — Come with me.

चुप रहो। — Keep quiet.

खाना खा लो। — Have your food.

कपड़े बदल लो। — Change your clothes.

जल्दी करो। — Hurry up.


50 Small Daily Used Sentences In Public (सार्वजनिक स्थानों पर उपयोग होने वाले वाक्य)

कितने बजे हैं? — What time is it?

मुझे पानी चाहिए। — I need water.

यह कितने का है? — How much is this?

मुझे मदद चाहिए। — I need help.

क्या आप मेरी मदद करोगे? — Will you help me?

बस कब आएगी? — When will the bus arrive?

मैं पहली बार यहाँ आया हूँ। — I am here for the first time.

मुझे यह पसंद है। — I like this.

यह बहुत महंगा है। — This is too expensive.

मुझे कुछ नहीं चाहिए। — I don’t want anything.


50 Small Daily Used Sentences At Work / School (ऑफिस और स्कूल में उपयोग होने वाले वाक्य)

मुझे देर हो रही है। — I am getting late.

कृपया ध्यान दो। — Please pay attention.

इसे लिख लो। — Write it down.

इसे पढ़कर सुनाओ। — Read it out.

मैं फिर से कोशिश करूँगा। — I will try again.

बहुत अच्छा काम किया। — Well done.

क्या यह सही है? — Is this correct?

कृपया धीरे बोलो। — Please speak slowly.

क्या तुम मेरी मदद कर सकते हो? — Can you help me?

क्या आप इसे दोहरा सकते हैं? — Can you repeat this?


Additional Sentences (अतिरिक्त उपयोगी वाक्य)

मुझे जाना है। — I have to go.

मुझे माफ़ करें। — I am sorry.

क्या तुम खुश हो? — Are you happy?

बिल्कुल नहीं। — Not at all.

मुझे यह पसंद नहीं आया। — I didn’t like it.

यह बहुत अच्छा है। — This is very good.

मुझे नहीं पता है। — I don’t know.

क्या चल रहा है? — What’s going on?

सब ठीक है। — Everything is fine.

फिर मिलेंगे। — See you again.


इन वाक्यों का अभ्यास कैसे करें?

रोज़ कम से कम 10 वाक्य बोलकर अभ्यास करें।

पहले हिंदी पढ़ें, फिर अंग्रेज़ी बोलें।

इन वाक्यों को अपनी दैनिक बातचीत में शामिल करें।

जोर से बोलकर अभ्यास करें ताकि आत्मविश्वास बढ़े।


निष्कर्ष | 50 Small Daily Used Sentences

तो दोस्तों, हमारे 50 छोटे-छोटे अंग्रेज़ी वाक्य पूरे हुए।

आशा करता हूँ कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और इससे आपको अंग्रेज़ी सीखने में मदद मिलेगी।

यदि कोई वाक्य समझ में न आए तो उसे दोबारा पढ़ें और नियमित अभ्यास करते रहें।

याद रखिए, अंग्रेज़ी सीखने का सबसे अच्छा तरीका है — रोज़ थोड़ा-थोड़ा अभ्यास करना।

मिलते हैं अगले आर्टिकल में एक और नए और उपयोगी टॉपिक के साथ।

तब तक के लिए बाय-बाय।

कोई भी Doubt अभी भी हो तो हमारे इस व्हाट्सप्प ग्रुप को ज्वाइन करके पूछ लें |

तब तक के लिए, मिलते हैं अगले पोस्ट में। धन्यवाद!

Daily Used Words for Speaking English | Meaning, Easy Rules and 20 + Examples

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *