Kamal Shukla – Spoken English Trainer

Top 50 Common English Phrases In Hindi: Learn and Master Everyday Conversations

Learn 50 English Phrases in Hindi

हेलो दोस्तों! आप 50 English Phrases in Hindi सीखने के लिए उत्सुक तो होंगे !

कैसे हो आप सब? मेरा नाम Satyam है। आशा करता हूं कि आप सभी ठीक होंगे। स्वागत है हमारे इस नई पोस्ट में, जिसमें हम आपको 50 इंग्लिश Phrases के बारे में बताएंगे। Phrases एक ऐसा उपकरण है जिससे आप अधिक से अधिक इंग्लिश बोल सकते हैं। ऐसा भी है कि अगर आप इन Phrases को रट लेते हैं, तो आपको इंग्लिश बोलना आ जाएगा। लेकिन नहीं! अगर आपको इंग्लिश सीखनी है, तो grammar के पोर्शन को भी cover करना होगा। लेकिन हां, कुछ phrases के माध्यम से आपको इंग्लिश बोलने में मदद मिल सकती है। तो चलिए, बिना किसी देरी के शुरुआत करते हैं 50 English Phrases in Hindi

50 English Phrases in Hindi

Learn 50 English Phrases in Hindi: Boost Your Language Skills Instantly
50 English Phrases in Hindi
  1. देर से आने के लिए माफी चाहता हूं।
    Sorry for being late.
  2. जितनी जल्दी हो सके।
    As soon as possible.
  3. मुँह में दही जम गयी है क्या ?
    Cat got your tongue?
  4. मुझ पर एक अहसान करना।
    Do me a favour.
  5. मैं यह अहसान चुकाऊंगा।
    I will repay the favor.
  6. जरूर।
    Sure thing.
  7. टच में रहना।
    Don’t be a stranger.
  8. ये तो तुम्हारी शक्ल ही बता रही है।
    It’s written all over your face.
  9. मैं इससे पक चुका हूं।
    I am sick of it.
  10. मुझे खबर देते रहना।
    Keep me in the loop.
  11. कुछ कह नहीं सकते क्या हो जाए।
    You never know.
  12. मैं नहीं मानती।
    I don’t buy that.
  13. अब मत पछताओ क्योंकि अब कोई फायदा नहीं है।
    Don’t cry over spilled milk.
  14. मुझसे मुंह मत फेरो।
    Don’t turn your back on me.
  15. एक हाथ से ताली नहीं बजती।
    It takes two to tango.
  16. चलो आज के लिए काम को यहीं रोक देते हैं।
    Let’s call it a day.
  17. तुम मेरी आंखों के तारे हो।
    You are the apple of my eye.
  18. मुद्दे पर आओ।
    Come to the point.
  19. मैं आपसे सहमत हूं।
    I agree with you.
  20. अगर आप इतना कह रहे हैं तो।
    If you insist.
  21. तुम्हें क्या खाए जा रहा है?
    What’s eating you?
  22. मैंने तुमसे कहा ही था।
    I told you so.
  23. चिंता मत करो।
    Don’t sweat it.
  24. बस अभी आ रहा है।
    Coming right up.
  25. तुम्हारा दिन कैसा रहा?
    How was your day?
  26. कृपया बैठ जाइए।
    Please be seated.
  27. कृपया बैठे रहिए।
    Please stay seated.
  28. फर्क नहीं पड़ता।
    Doesn’t matter.
  29. अपने काम से काम रखो।
    Mind your own business.
  30. क्या मैं अंदर आ सकता हूं?
    May I come in?
  31. क्या मैं बाहर जा सकता हूं?
    May I go out?
  32. ये तो आपकी दयालुता है।
    That’s so kind of you.
  33. बिल्कुल भी नहीं।
    Not in the least.
  34. क्या सब ठीक है?
    Is everything all right?
  35. ये अजीब है।
    It’s strange.
  36. सलाह के लिए धन्यवाद।
    Thanks for the advice.
  37. हमें आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद।
    Thank you for inviting us.
  38. मैं पूरी कोशिश करूंगा।
    I will try my level best.
  39. क्या तुम्हें मेरी बात समझ आई?
    Did you get my point?
  40. अब सब ठीक है।
    Everything is fine.
  41. क्या तुम इसमें मेरी मदद कर सकते हो?
    Could you help me with this?
  42. असुविधा के लिए खेद है।
    Sorry for the inconvenience.
  43. मैं आपके लिए क्या कर सकता हूं?
    What can I do for you?
  44. क्या चल रहा है?
    What’s going on?
  45. आपसे मिलकर खुशी हुई।
    Glad to meet you.
  46. बाद में बात करते हैं।
    Talk to you later.
  47. मैं आज बहुत थका हुआ हूं।
    I am dead tired today.
  48. मैं समझा नहीं।
    I did not understand.
  49. मेरी नजरों से दूर हो जाओ।
    Get out of my sight.
  50. बहुत अच्छे! इसे जारी रखो।
    Well done! Keep it up.
50 English Phrases in Hindi

आशा करता हूं दोस्तों, आपको 50 English Phrases in Hindi के सभी सेंटेंस समझ में आ गए होंगे। फिर मिलेंगे अगले पोस्ट में, तब तक के लिए अलविदा!

कोई भी Doubt अभी भी हो तो हमारे इस व्हाट्सप्प ग्रुप को ज्वाइन करके पूछ लें |

Use Of Is Are Am Not Ready To In Hindi | Meaning, Easy Rules and 30+ Examples

Exit mobile version